आखिरी दौर में पहुंचा नमो भारत कॉरिडोर का काम, मेरठ के मोदीपुरम स्टेशन पर बिछ गया ट्रैक

NCRTC ने गुरुवार को बताया कि मेरठ सेक्शन के अंतिम स्टेशन मोदीपुरम तक पटरियां बिछाई जा चुकी हैं और स्टेशन का काम अपने अंतिम दौर में है। इससे मोदीपुरम, पल्लवपुरम, पल्हैड़ा, दुल्हैड़ा चौहान के निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। स्टेशन पर दो प्रवेश और निकास के लिए दो गेट बनाए गए हैं।

Namo Bharat Metro: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC)ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के अंतिम स्टेशन, मोदीपुरम पर ट्रैक इंस्टॉलेशन पूरा हो गया है। दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के मेरठ सेक्शन के अंतिम स्टेशन मोदीपुरम तक पटरियां बिछाई जा चुकी हैं। इस स्टेशन पर कुल तीन प्लैटफॉर्म बनाए गए हैं, जिनमें से दो पर नमो भारत ट्रेन उपलब्ध होगी और एक पर मेरठ मेट्रो ट्रेन उपलब्ध होगी। स्टेशन की छत पूरी हो जाने और कुछ अंतिम दौर का काम पूरा हो जाने पर ये कॉरिडोर पूरा हो जाएगा। ये स्टेशन मोदीपुरम, पल्लवपुरम, पल्हैड़ा, दुल्हैड़ा चौहान के साथ आस पास की सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को सीधे फायदा पहुंचाएगा और यात्रा को बेहतर करेगा।

namo bharat metro modipuram

जल्द पूरा होने वाला है मोदीपुरम स्टेशन का काम

नेशनल हाइवे-58 पर पड़ने वाला मोदीपुरम स्टेशन की लंबाई करीब 215 मीटर, चौड़ाई 34 मीटर और ऊंचाई 16 मीटर है। नेशनल हाइवे के दोनों छोरों को जोड़ने के लिए और पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए फुट ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है। इसका काम भी अपने अंतिम दौर में है, जल्द ही इसका काम पूरा हो जाएगा। इससे स्टेशन आने जाने वाले यात्रियों के साथ पैदल रोड क्रॉस करने वाले लोगों को भी सहूलियत होगी।

End of Feed