गाजियाबाद

हरिद्वार जाने के बहाने दोस्त को कार में बैठाया, गाजियाबाद ले जाकर मारी गोली; एक गिरफ्तार, दो फरार

गाजियाबाद में तीन लोगों ने मिलकर अपने दोस्त की हत्या कर दी। उन्होंने उसे हरिद्वार ले जाने के बहाने कार में बैठाया और गाजियाबाद में ही गोली मार दी। घटना के बाद एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है। वहीं, दो आरोपी फरार है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

गाजियाबाद के सिहानी गेट इलाके में टाइल्स व्यापारी का गोली लगा शव मंगलवार सुबह मिला। शव के पास में ही एक तमंचा रखा हुआ था, जिससे लगा कि व्यापारी ने खुद गोली मारकर आत्महत्या की है, लेकिन पुलिस ने जब इसकी जांच शुरू की तो पता चला कि व्यापारी की हत्या उसके दोस्त ने गोली मारकर की है और वह फरार हो गए हैं।

एक दोस्त गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने व्यापारी के एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य दो की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया है कि 24 सितंबर को थाना सिहानी गेट क्षेत्र के नेहरू नगर में सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिला था, जिसके सिर में गोली लगी थी और उसके पास में तमंचा पड़ा मिला था। उसके जेब में एक मोबाइल भी था। मृतक की पहचान ऋषभ गुप्ता निवासी पंचवटी के रूप में हुई है।

घूमने निकले थे चारों यार

पुलिस ने जब ऋषभ के परिजनों से बात की तो उन्होंने बताया कि सोमवार की रात को ऋषभ दुकान बंद करके कहीं घूमने के लिए निकले थे। उन्होंने अपनी पत्नी को फोन पर बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं, सुबह तक वापस आ जायेंगे। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि सोमवार रात को ऋषभ अपने दोस्तों पुलकित गोयल, अनुज शर्मा और मुकुल के साथ हरिद्वार के लिए निकला था।

हरिद्वार का दिया था बहाना

इसके बाद पुलिस ने मुकुल गोयल से पूछताछ शुरू की तो पता चला कि चारों हरिद्वार के लिए निकले थे, लेकिन मेरठ से ही इन्होंने गाड़ी वापस मोड़कर गाजियाबाद की तरफ घुमा ली थी। जब गाड़ी नेहरू नगर में रुकी तो अनुज ने ऋषभ को सिर में गोली मार दी और तमंचा वहीं छोड़ दिया। उसके बाद ये लोग वहां से भाग गये।

दो फरार की तलाश जारी

पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार ने बताया कि मुकुल को हिरासत में लिया गया है। पुलकित और अनुज की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी हो जायेगी। इस हत्या से पहले गाड़ी कुछ देर अनुज के घर पर रुकी थी, वह घर के अंदर गया और फिर वापस आया था। उसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया। अनुज के पकड़े जाने के बाद ही घटना का खुलासा हो पाएगा।

इनपुटः आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!