जल्द ही पूर्वी दिल्ली बॉर्डर के पास वसुंधरा में घर बनाने के लिए आएगी प्लॉट स्कीम, पैसे रखें तैयार

गाजियाबाद के वसुंधरा में पांच हजार लोगों को आवास बसाने का मौका मिलेगा। आवास एंव विकास परिषद ने सेक्टर 7 से 8 की खाली जमीन के 40 एकड़ के लेआउट को मंजूरी दी है। 10 एकड़ में एम्स का सैटेलाइट सेंटर बनेगा, वहीं 30 एकड़ में 20 और 10 एकड़ के दो ग्रुप हाउसिंग भूभागों को प्रस्तावित किया गया है।

अब दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में रहने वाले लोगों के लिए आवास का सपना सच हो सकता है। वसुंधरा सेक्टर 7 से 8 में सालों से आवास एंव विकास परिषद की तकरीबन 80 एकड़ जमीन खाली पड़ी थी। हालांकि, इसे नए सिरे से बसाने के लिए पहले लखनऊ में हुई बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास हुआ था। वहीं सेक्टर 7 में ही एम्स का सैटेलाइट सेंटर बनाने का फैसला कुछ दिनों पहले हुआ था।

वसुंधरा में पांच हजार लोगों को मिलेगा आवास

वसुंधरा में पांच हजार लोगों को मिलेगा आवास

बुधवार को लखनऊ में अधीक्षण अभियंता अजय कुमार मित्तल ने एक लेआउट पेश किया, जिसे आवास आयु्क्त ने मंजूरी दे दी है। परिषद के नियम मुताबिक टीओडी जोन में 30 एकड़ के ग्रुप हाउसिंग भूभागों पर लगभग 25 हजार लोग रह सकते हैं। आधिकारियों के अनुसार करीब पांच हजार आवासों को तैयार किया जाएगा। साथ ही इन भूभागों की नीलामी की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।

End of Feed