Ghaziabad Municipal Corporation: गाजियाबाद में यहां बनकर तैयार है स्मार्ट कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन, कूड़े की बदबू से मिलेगी निजात, जानिए प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2023, 07:28 PM IST

Smart Garbage Transfer Station in Ghaziabad: गाजियाबाद में विजयनगर जोन के लोगों को कूड़े के अंबार से निजात मिलने वाली है। शहर के अकबरपुर-बहरामपुर में स्मार्ट कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन बनकर पूरी तरह तैयार है। कूड़े को प्रोसेस ग्राउंड तक भेजने के लिए इन स्मार्ट कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन का उपयोग किया जाएगा। नगर निगम की योजना से लोगों को कूड़े की बदबू से राहत मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • अकबरपुर-बहरामपुर क्षेत्र में स्मार्ट कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन बनकर है तैयार
  • गाजियाबाद से निकलता है रोजाना लगभग 1200 से 1500 मीट्रिक टन कूड़ा
  • ट्रांसफर स्टेशन पर कूड़ा होने के बावजूद नहीं दिखाई देगा


Ghaziabad News: गाजियाबाद के विजयनगर जोन में खुले एरिया में पड़ने वाले कूड़े से बदबू और गंदगी की समस्या झेल रहे लोगों को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। शहर के अकबरपुर-बहरामपुर क्षेत्र में नगर निगम का स्मार्ट कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन पूरी तरह बनकर तैयार है। मार्च के पहले सप्ताह में ये शुरू होने जा रहा है। इसके जरिए नगर निगम की गाड़ियां घरों से अकबरपुर -बहरामपुर स्टेशन तक कूड़ा लेकर आया करेंगी। यहां पर कूड़े को कंटेनर में डाल दिया जाएगा और फिर उसको प्रोसेसिंग ग्राउंड तक पहुंचाने का काम होगा।

Ghaziabad News

गाजियाबाद में नगर निगम की ओर से स्मार्ट कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन मार्च के पहले सप्ताह से हो जाएगा शुरू (फाइल फोटो)

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद शहर से रोजाना लगभग 1200 से 1500 मीट्रिक टन कूड़ा निकला करता है। ऐसे में विभिन्न क्षेत्रों में वायु प्रदूषण फैल जाता है, गंदगी बढ़ जाती है और लोगों को कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं।

End of Feed