Ghaziabad News: गाजियाबाद के विजयनगर जोन में खुले एरिया में पड़ने वाले कूड़े से बदबू और गंदगी की समस्या झेल रहे लोगों को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। शहर के अकबरपुर-बहरामपुर क्षेत्र में नगर निगम का स्मार्ट कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन पूरी तरह बनकर तैयार है। मार्च के पहले सप्ताह में ये शुरू होने जा रहा है। इसके जरिए नगर निगम की गाड़ियां घरों से अकबरपुर -बहरामपुर स्टेशन तक कूड़ा लेकर आया करेंगी। यहां पर कूड़े को कंटेनर में डाल दिया जाएगा और फिर उसको प्रोसेसिंग ग्राउंड तक पहुंचाने का काम होगा।
जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद शहर से रोजाना लगभग 1200 से 1500 मीट्रिक टन कूड़ा निकला करता है। ऐसे में विभिन्न क्षेत्रों में वायु प्रदूषण फैल जाता है, गंदगी बढ़ जाती है और लोगों को कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं।
