सोसायटी में शराब पीने से रोकने पर भड़के युवक, सिक्योरिटी गार्ड की कर दी जमकर पिटाई; गिरफ्तार

गाजियाबाद की रेगलिया हाइट्स सोसायटी में शराब पीने से रोकने पर दो युवकों ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट की। इससे पहले युवकों ने शिप्रा सनसिटी के गार्ड के साथ भी मारपीट की थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद की एक सोसायटी में दो युवकों ने एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट की। गार्ड का सिर्फ इतना कसूर था कि उसने युवकों को शराब पीने से मना किया था। जिसपर युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। जब बीच-बचाव करने के लिए सुपरवाइजर और रेजिडेंट्स आए थे, तो युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान मौके पर कई अन्य लोगों भी वहां आ गए और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

Ghaziabad

सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट

रेगलिया हाइट्स सोसायटी की घटना

यह मामला इंदिरापुरम की रेगलिया हाइट्स सोसायटी का है। जिसके सिक्योरिटी गार्ड प्रकाश ने बताया कि सोसायटी में उनकी नाइट ड्यूटी रहती है। शुक्रवार को सुबह करीब 5 बजे सोसायटी के एक फ्लैट में रहने वाले दो युवक परिसर में एक कार के अंदर शराब पी रहे थे। जिसे देखकर उन्होंने युवकों को सोसायटी परिसर में शराब पीने से मना किया और कहा कि वे अपने फ्लैट में जाकर शराब पीए। जिसपर युवकों ने उनके साथ बहस करनी शुरू कर दी। जब वे रिसेप्शन पर जाकर सुपरवाइजर को फोन करने लगे तो दोनों युवक भी वहां आ गए और गार्ड के साथ मारपीट शुरू कर दी।

End of Feed