Ghaziabad Encounter: चंद घंटों में दो मुठभेड़, गाजियाबाद पुलिस ने 6 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, चोरी की वारदात को देते थे अंजाम

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में चंद घंटों में 2 अलग स्थानों पर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई। इन दोनों मुठभेड़ में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान 3 बदमाशों को गोली लगी थी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ghaziabad Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अपराध बढ़ता जा रहा है। इसकी रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाया जाता रहा है। गाजियाबाद के दो अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि दो बदमाशों को नंदग्राम थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है, तो वहीं 4 बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में क्रॉसिंग रिपब्लिक से गिरफ्तार किया है।

Ghaziabad Encounter

गाजियाबाद पुलिस ने 6 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार

नंदग्राम में दो बदमाश गिरफ्तार

गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में पुलिस रोज की तरह चेकिंग कर रह थी। तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को आते हुए देखा गया। पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया तो बदमाश वहां से भागने लगे। पुलिस को पीछा करता देख बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी। पुलिस ने दोनों शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed