गाजियाबाद

सनसनीखेज खुलासा! मेरठ में पांच लोगों की निर्मम हत्या में पुलिस ने रचा चक्रव्यूह, 2 नामजद समेत कई लोग हिरासत में

Meerut Crime: यूपी के मेरठ से एक सनसनी खबर सामने आई है। यहां 5 लोगों का शव बेड में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद लोगों और कुछ अन्य संग्दिधों को हिरासत में लिया है।

Image

बेड में मिला एक परिवार के 5 लोगों का शव

Meerut Crime: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की खबर सामने आई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। यह दिल दहला देने वाली घटना लिसाड़ी गेट इलाके के सुहेल गार्डन में रहने वाले एक परिवार की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को जब्त किया। पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस मामले में पुलिस द्वारा दो नामजद और कुछ अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बेड में मिला एक परिवार के 5 लोगों का शव

मेरठ में गुरुवार देर रात एक परिवार के पांच लोगों का शव अपराधियों ने हत्या करने के बाद बेड में छिपा दिया था। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें बेड में पति-पत्नी का शव चादर से लिपटा हुआ मिला। वहीं तीन बेटियों को मारकर बोरी में भरकर बेड में दंपति के साथ छिपाया गया था। पुलिस ने बताया कि सभी के सिर पर गहरी चोट के निशान है। प्रथम दृश्यता में ऐसा लग रहा है कि किसी धारदार हथियार से उन्हें मारा गया है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी ने घर को बाहर से बंद करके ताला लगा दिया था।

मृतकों की पहचान मोईन उर्फ मोईनुद्दीन (52), उनकी पत्नी आसमां (45) और उनकी तीन बेटियों अफ्शां (आठ वर्ष), अजीजा (चार वर्ष) और अदीबा (एम वर्ष) के रूप में की। थाना लिसाड़ी गेट पुलिस के अनुसार, देर रात आसमां के भाई शमीम ने तहरीर दी जिसमें आसमां की देवरानी नजराना और दो भाइयों को नामजद किया है। पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। इनमें दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article