गाजियाबाद

'थूककर तंदूर में रोटी सेंकता था कारिगर', VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने दबोचा

गाजियाबाद में तंदूर में सेंकने से पहले रोटी पर थूकने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इरफान (20) मूल निवासी नई बस्ती, धामपुर, जिला-बिजनौर के रूप में हुई है।

Image

(सांकेतिक फोटो)

गाजियाबाद: जिले की खोड़ा पुलिस ने तंदूर में रोटी सेंकने से पहले उस पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस वीडियो का संज्ञान लेते हुए बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें वह तंदूर में डालने से पहले रोटी पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा है।

बिजनौर का है आरोपी

यह भोजनालय लोधी चौक पुलिस चौकी के पास स्थित है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान इरफान (20) मूल निवासी नई बस्ती, धामपुर, जिला-बिजनौर के रूप में हुई है, जो रोटी बनाते समय पहले उस पर थूकता था फिर उसे तंदूर में डालता था। खोड़ा पुलिस ने होटल पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा नमूना एकत्र किया गया है।

एसीपी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी इरफान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article