गाजियाबाद में बड़ी वारदात, मोस्टवांटेड अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला; गोली लगने से सिपाही की मौत

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहां अपराधी को पकड़ने आई नोएडा पुलिस पर गोली चलाई गई। इस घटना में नोएडा पुलिस के एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई।

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में अपराधी को पकड़ने गई नोएडा पुलिस पर गोली चलाई गई, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। घटना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। मसूरी थाना को सूचना मिली कि नाहल गांव में गौतम बुद्ध नगर के आरक्षी सौरभ को गोली लगी है। टीम ने तत्काल ही पुलिसकर्मी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Noida Police constable died due to gunshot

गाजियाबाद में नोएडा के पुलिसकर्मी की मौत

जानकारी के मुताबिक, मोस्टवांटेड अपराधी कादिर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम वहां पहुंची थी, जिस दौरान यह घटना घटी। अपराधी नाहल का निवासी है। थाना फेस-3 गौतम बुद्ध नगर के उपनिरीक्षक सचिन ने इस मामले में तहरीर दी है, जिसके आधार पर मसूरी थाना में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ऐसे में, पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।

End of Feed