गाजियाबाद

Ghaziabad: महामाया देवी मंदिर में नौ दिवसीय मेला 22 मार्च से, बीस लाख श्रद्वालुओं के पहुंचने का अनुमान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2023, 06:14 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद के गांव सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर में नवरात्र मेले की तैयारी शुरू हो गई है। यह नौ दिवसीय मेला 22 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेगा। इस मेले में करीब 20 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। गाजियाबाद पुलिस ने मेले की सुरक्षा व्‍यवस्‍था की तैयारी शुरू कर दी है। मेले में करीब 400 पुलिसकर्मी तैनात होंगे।

Image

महामाया देवी मंदिर

KEY HIGHLIGHTS
  • 22 मार्च से 30 मार्च तक चलेगा नवरात्र मेला
  • मेले की सुरक्षा में तैनात होंगे 350 से 400 पुलिसकर्मी
  • श्रद्धालुओं के लिए मेला परिसर में बनेगा सात पार्किंग


Ghaziabad: गाजियाबाद के गांव सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर में नौ दिवसीय मेले की तैयारी शुरू हो गई है। यह वार्षिक मेला 22 मार्च से शुरू होगा और 30 मार्च तक चलेगा। गाजियाबाद पुलिस कमिश्‍नर अजय मिश्रा ने आला अधिकारियों के साथ मेला परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिया है। मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 350 से 400 पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यहां पर सात पार्किग स्थल भी बनाया जाएगा। प्रशासन के अनुसार, इस बार मेले में उत्तर भारत के विभिन्‍न शहरों से 20 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

बता दें कि गांव सीकरी खुर्द के प्रसिद्ध महामाया देवी मंदिर में हर साल पहले नवरात्र से इस मेले का शुभारम्भ होता है। यह नवरात्र के नौ दिनों तक चलता है। मेले में व्‍यवस्‍था बनाने के लिए इस समय मोदी नगर पालिका परिषद व्‍यवस्‍था बनाने में जुटा है। यहां पर दुकानें लगाने व अन्‍य सुविधाओं और सेवाओं के लिए इस समय टेंडर प्रक्रिया चल रही है। मेले में व्‍यवस्‍था का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्‍नर अजय मिश्रा ने कहा कि मेले में सुरक्षा व्‍यवस्‍था को सख्‍त को बेहद सख्‍त रखा जाएगा। यहां पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के अलावा हर मेला परिसर, मंदिर और पार्किंग स्‍थल की निगरानी के लिए 50 से ज्‍यादा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी के लिए यहीं पर कंट्रोल रुम भी बनाया जाएगा।

दुकान लगाने से पहले कराना होगा वेरीफिकेशन

डीसीपी ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि, मेले में दुकान लगाने वाले सभी दुकानदारों का इस बार पुलिस पहले वेरिफिकेशन करेगी, इसके बाद यहां पर दुकान लगाने की इजाजत मिलेगी। दुकानदारों को मोदी नगर थाने में अपना आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर जमा करना होगा। इसके अलावा पुलिस ने इस बार मंदिर परिसर के आसपास भिखारियों के बैठने पर रोक लगा रखी है। डीसीपी ग्रामीण ने बताया कि, मेला परिसर में पुलिस की तैनाती करने के अलावा दिल्ली मेरठ मार्ग से लेकर मंदिर परिसर तक के पूरे रास्‍ते पर महिला की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा एक डॉग स्‍कॉड को भी मेला परिसर में तैनात किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article