Muzaffarnagar Accident: बाइक की ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर, गलत तरीके से ओवरटेकिंग बनी हादसे की वजह, मौके पर 2 की मौत

मुजफ्फरनगर में गलत तरीके से ओवरटेकिंग करने की चक्कर में बाइक की ट्रैक्टर ट्रॉली से आमने सामने की टक्कर हो गई। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली बाइक सवार समेत एक राहगीर महिला को कुचलते हुए आगे चली गई। इस हादसे में महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई है और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Muzaffarnagar Road Accident: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार दो लोगों सहित राहगीर महिला को कुचल दिया है। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस खौफनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृतकों के शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना मुजफ्फरनगर थाना फुगाना मेरठ करनाल हाईवे मार्ग की है।

सामने आई सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में देखा जा सकता है कि रोड के उस पास से बाइक पर सवार दो लोग गलत दिशा में बाइक लेकर जाने की कोशिश कर रहे हैं। उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली वहां से गुजरी। बाइक सवार को बचाने की कोशिश करते हुए ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू हो गई और राहगीर महिला समेत बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए, जिससे यह हादसा हो गया। इस हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है

End of Feed