गाजियाबाद

Meerut: मेरठ में दिल दहला देने वाला हादसा, मासूम बच्ची को कार ने रौदा, सामने आया वीडियो

Meerut: यूपी के मेरठ में बीते दिनों हुए एक सड़क हादसे की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक सफेद रंग की गाड़ी को एक मासूम बच्ची को कुचलते हुए देखा गया था। बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक दिल दहला देने वाले हादसे का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सफेद रंग की कार बच्ची को कुचलते हुए दिखाई दी। बताया जा रहा है कि यह मामला मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के नंगला ताशी इलाके का है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा 17 अप्रैल को हुआ था और पास लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई थी। लेकिन इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही है।

वायरल हो रही इस वीडियो में सड़क पर कुछ महिलाएं को चलते हुए देखा जा सकता है, जो कुछ ही देर बाद पास की गली की ओर मुड़ जाती हैं। तभी अचानक एक ढाई साल की बच्ची गली के अंदर से दौड़ती हुई सड़क पर आ जाती है। उसी दौरान सफेद रंग की एक क्रेटा कार सड़क पर बच्ची को रौंदते हुए आगे निकल जाती है। बच्ची के साथ हुए हादसे को देख गली में जा रही एक महिला तुरंत उसकी तरफ दौड़ती है और बच्ची को उठाती है। गंभीर रूप से घायल बच्ची को तुरंत सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन दिन से बच्ची का इलाज चल रहा है लेकिन बच्ची की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

हादसे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों में आक्रोश है और सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर इतनी लापरवाही से वाहन क्यों चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी कार सवार युवकों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article