गाजियाबाद

बिजनौर में सनसनीखेज वारदात, महिला ने बेटे को उतारा मौत के घाट, नशे में युवक ने मां के साथ किया अनैतिक काम

यूपी के बिजनौर जिले में एक मां ने सोते हुए बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस की पूछताछ में पता लगा कि बेटे ने नशे में धुत होकर अपनी मां के साथ दुष्कर्म किया था। इसलिए महिला ने बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

बिजनौर में महिला ने बेटे को उतारा मौत के घाट (फोटो - iStock)

Bijnor Crime: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने बेटे की हत्या कर दी है। मंडावली पुलिस ने महिला को बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने पूछताछ के दौरान अपने अपराध को स्वीकार भी किया है, लेकिन मां ने बेटे की हत्या क्यों की और इसके पीछे की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

एक मां ने क्यों उतारा बेटे को मौत के घाट

मिली जानकारी के अनुसार, युवक ने अपनी मां के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इससे गुस्साई मां ने बेटे की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने युवक के शव को जब्त किया और शक के बिना पर मां को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव वाजपेयी ने बताया कि उन्हें थाना मंडावली के एक गांव में सात व आठ अगस्त की मध्य रात एक व्यक्ति की सूचना मिली थी। युवक की सोते हुए हत्या धारदार हथियार से प्रहार करके की गई थी।

पूछताछ में महिला ने क्या खुलासा किया

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव वाजपेयी बताया कि संदेह के आधार पर मृत व्यक्ति की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने बेटे की हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया। अधिकारी ने आगे बताया कि "आरोपी महिला ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसका बेटा अविवाहित था और नशे का आदी था। एक दिन नशे में उसके बेटे ने उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।"

पुलिस के अनुसार, लोकलज्जा के कारण पीड़ित महिला ने परिवार और समाज में घटना का कोई जिक्र नहीं किया। एएसपी ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी निशानदेही पर खून से सने उसके कपड़े और अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article