दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भयंकर सड़क हादसा, दो दर्जन से अधिक गाड़ियां आपस में टकराई

Delhi-Meerut Expressway Accident: मोदीनगर के भोजपुर थाने क्षेत्र में बुधवार यानी 29 जनवरी 2025 को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई है। सड़क हादसे में करीब 24 से अधिक गाड़ियां आपस में टकरा गई है, जिसमें 6 लोग घायल हो गए हैं।

Delhi-Meerut Expressway Accident: गाजियाबाद में मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण यहां आपस में एक के बाद एक कई गाड़ियां टकरा गई। इस घटना में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। सड़क हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर जाम के हालात पैदा हो गए हैं।

Delhi-Meerut Expressway Accident

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भयंकर सड़क हादसा

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही एक्सप्रेसवे पर लगे भीषण जाम को खुलवाने के लिए क्रेन की सहायता के हादसे का शिकार हुए वाहनों को सड़क किनारे किया गया है और जाम को खुलवाने का प्रयास किया गया और कुछ ही घंटों के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायत फिर बहाल हुआ।

End of Feed