मुरादाबाद में स्कूल बस ने मचाया कहर, कार और स्कूटी को मारी टक्कर, महिला को 50 मीटर घसीटा

UP News: यूपी के मुरादाबाद जिले में एक स्कूल बस ने कार और स्कूटी को टक्कर मारी और एक महिला को 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Moradabad Accident: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक स्कूल बस ने पहले कार को टक्कर मारी और उसके बाद स्कूटी की टक्कर मारते हुए उसपर सवार महिला को 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया की यह घटना मुरादाबाद जिले के कोतवाली गलशहीद इलाके के व्यस्तम क्षेत्र प्रिंस रोड की है। बताया जा रहा है कि बस ने पहले कार को फिर स्कूटी की टक्कर मारी थी। इस दौरान महिला बस के पहिये के नीचे आने से बाल-बाल बची है। हादसे होने पर लोगों ने शोर मचाकर बस को रुकवाया। लोगों ने तुरंत बस चालक को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया।

End of Feed