गाजियाबाद

Ghaziabad: हिंडन विहार के कबाड़ गोदाम में गैस लीक से हड़कंप; 24 की हालत बिगड़ी, जांच जारी

गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के हिंडन विहार में एक कबाड़ गोदाम में गैस सिलेंडर लीक होने से हड़कंप मच गया। विषैली गैस के असर से 24 लोग बीमार हो गए, जिनमें कई की हालत नाजुक है। घटना के बाद पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

गाजियाबाद के हिंडन विहार में गैस लीक (सांकेतिक फोटो: iStock)

Photo : iStock

Ghaziabad Gas Leak: गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के हिंडन विहार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां स्थित एक कबाड़ गोदाम में गैस सिलेंडर लीक होने से 24 लोग बीमार हो गए। घटना के बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ, उल्टी और चक्कर जैसी समस्याएं होने लगीं, जिससे उनकी हालत बिगड़ती गई और कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े।

आनन-फानन में आसपास के लोगों ने सभी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां कई मरीजों की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोदाम में गैस सिलेंडर काटे जाने के दौरान उससे विषैली गैस रिसी, जिसके कारण पीले रंग का धुआं आसपास फैल गया और मोहल्ले के निवासियों व राहगीरों को परेशानी होने लगी। पूरे मामले को लेकर पीड़ित लोग नंदग्राम थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदी author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article