गाजियाबाद

अब आपके मोहल्ले में ही पासपोर्ट बनाए जाएंगे, मोबाइल वैन आने की सूचना पहले ही दी जाएगी

गाजियाबाद पासपोर्ट ऑफिस में बढ़ती वेटिंग लाइन को देखते हुए इससे जुड़े 13 जिलों में मोबाइल वैन चलाने की तैयारी की जा रही है। इससे लोगों को ऑफिसों की लंबी कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। वह अपने मोहल्ले में ही अपना पासपोर्ट बनवा सकते हैं।

Image

अब आपके मोहल्ले में ही पासपोर्ट बनाए जाएंगे

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • पासपोर्ट मोबाइल वैन से 13 जिलों को मिलेगा लाभ
  • मोबाइल वैन के पहुंचने से पहले किया जाएगा सूचित
  • हर दिन 2000 से अधिक लोग कर सकेंगे

समय के साथ पासपोर्ट बनवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। पासपोर्ट की जरूरत अब हर व्यक्ति को है। ऐसे में पासपोर्ट ऑफिस के बाहर भी लोगों की लंबी कतार लगने लगी है, जिसके चलते आवेदकों को परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। जिस प्रकार बिजली का बिल भरने के लिए, वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड बनाने के लिए समय-समय पर मोहल्ले और कॉलोनी में अधिकारी पहुंचते हैं, अब उसी प्रकार से यूपी के लोग अपने ही मोहल्ले में पासपोर्ट बनवा पाएंगे। क्योंकि अब पासपोर्ट आवेदन के लिए मोबाइल वैन की सुविधा दी जा रही है। इसका सबसे अधिक लाभ यूपी के उन 13 जिलों के डाकघरों को पासपोर्ट केंद्रों को होने वाला है जो गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट ऑफिस से जुड़े हैं। आइए आपको उन जिलों और मिलने वाले लाभ के बारे में बताएं -

इन जिलों को मिलेगा मोबाइल वैन से पासपोर्ट का लाभ

गाजियाबाद पासपोर्ट ऑफिस से जुड़े 13 जिलों में गौतमबुद्ध नगर, आगरा, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, हापुड़, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मथुरा, शामली और सहारनपुर शामिल हैं। ऐसा इसलिए किया गया है, क्योंकि इन जिलों में स्थित डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र में फार्म भरने के लिए लंबी लाइन लगी हुई है। लंबी वेटिंग को देखते हुए और लोगों को अधिक से अधिक सुविधा देने के विदेश मंत्रालय द्वारा पासपोर्ट मोबाइल वैन की शुरुआत की गई है। इस सेवा के माध्यम से प्रतिदिन 2000 से अधिक लोगों को पासपोर्ट के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं इस दौरान हर दिन 1 हजार से अधिक पासपोर्ट जारी किए जाएंगे।

पासपोर्ट मोबाइल वैन सेवा को गुरुवार को क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया था। अधिकारी ने बताया ये वैन उन जिलों में जाएगी, जहां पीओपीएसके पर अपॉइंटमेंट की लंबी वेटिंग है। इस मोबाइल वैन के माध्यम से आवेदक सीधे पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकेंगे।

मोबाइल वैन के पहुंचने से पहले दी जाएगी सूचना

लोगों को मोहल्ले में पासपोर्ट बनाने की सुविधा देने के लिए मोबाइल वैन की शुरुआत की गई । जिस भी जिले में पासपोर्ट मोबाइल वैन जाएगी, उस जिले में इसकी सूचना पहले ही दी जाएगी। ताकि आवेदन आवश्यक दस्तावेजों के साथ तय स्थान पर पहुंचकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकें। मिली जानकारी के अनुसार, जिस स्थान पर आवेदन जमा करने के बाद अपॉइंटमेंट डेट कई माह की है, उन स्थानों पर मोबाइल वैन को ज्यादा समय तक रखा जाएगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने कहा कि कोशिश की जा रही है कि आवेदकों के पासपोर्ट जल्द से जल्द जारी किए जाएं। इस पासपोर्ट मोबाइल वैन के माध्यम से दूसरे जिले के आवेदकों को भी राहत मिलेगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें