Ghaziabad: इंदिरापुरम में बदमाशों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी

Ghaziabad: गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के साथ चेन स्नेचिंग करने का प्रयास किया। आरोपी अपने नापाक इरादों में कामयाब तो नहीं हो सके, लेकिन इस दौरान महिला को काफी चोट आई।

Ghaziabad: गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। यहां कुछ बदमाश दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने का प्रयास करते हुए नजर आए। हालांकि वह अपने इस प्रयास में न कामयाब रहे। महिला के शोर मचाने पर बदमाश लोगों से बचने के लिए वहां से फरार हो गए। इस घटना के बाद महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे बदमाश पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस प्रकार बदमाश दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग करने की कोशिश कर रहे हैं।

चेन स्नेचिंग करके हुए सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

जानकारी के मुताबिक, यह घटना इंदिरापुरम के न्याय खण्ड,1st के सुपरटेक आइकन सोसाइटी के गेट के बाहर की है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार दो बदमाश आए और बैंक मैनेजर की पत्नी के साथ चैन स्नेचिंग का प्रयास करने लगे। बदमाशों ने महिला को शिकार बनाने का प्रयास किया मगर विफल साबित रहे। आपको बता दें कि पीड़ित महिला अपने बच्चों और बहन के साथ मार्केट से अपने घर वापस लौट रही थी। समिति के गेट के ठीक 200 मीटर की दूरी पर ई-रिक्शा से उतरते समय बच्चों को सम्मान दिलाने के बाद जब समिति की तरफ बढ़ी तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला को अकेला देख चेन स्नेचिंग का प्रयास किया। पीड़ित महिला की बहन ने जब शोर मचाया तब बदमाश अपनी जान बचाते हुए फरार हो गए। चेन स्नेचिंग की कोशिश में महिला को काफी चोट आई है।

End of Feed