गाजियाबाद

गाजियाबाद में लूट और हत्या करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद में शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने मुठभेड़ में हत्या और लूट की दर्जनों वारदात को अंजाम देने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके दूसरे साथी को पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है।

Image

गाजियाबाद पुलिस

Photo : iStock

Ghaziabad News: गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की पुलिस टीम के साथ दो बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उसका अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग गया। पुलिस दूसरे बदमाश को गिरफ्तार करने के लिए लगातार कांबिंग कर रही है। पुलिस ने बताया कि बदमाश पर लूट और हत्या के दर्जनों मामले दर्ज हैं।

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार एस बदमाश

एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि रोज की तरह शालीमार गार्डन थाना पुलिस इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ ईएसआई अस्पताल के बाहर चेकिंग कर रहे थे, तभी उन्हें आराधना कट की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती दिखी। उस पर दो लोग सवार थे। अधिकारी ने बताया कि लगभग 100 मीटर की दूरी पर आने पर पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, तो वह मोटरसाइकिल को जल्दबाजी में उल्टी दिशा में भागने लगे। पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने इनका पीछा करना शुरू किया।

अचानक बदमाशों की मोटरसाइकिल पास पड़े कूड़े में फिसलकर गिर गई। बदमाश ने पुलिस को आते देखा उन पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से पुलिस भी हैरान हो गई। खुद की सुरक्षा के लिए और बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने राहुल नाम के बदमाश को गिरफ्तार किया। लेकिन उसका साथी तब तक अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया था।

हत्या और लूट के मामले दर्ज

पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश के पास से पुलिस ने एक तमंचा एक जिंदा कारतूस चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया। पूछताछ के दौरान मालूम हुआ की बदमाश राहूल पर हत्या, लूट, चोरी व अन्य कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य बदमाश की तलाश में जुटी हुई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article