गाजियाबाद

मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में चार शातिर बदमाश गिरफ्तार, चोरी और लूट को देते थे अंजाम

Meerut News: यूपी के मेरठ जिले में पुलिस ने चोरी और लूट करने वाले चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के गोली लगी थी, जिससे वह घायल हो गया था और उसे इलाज के लिए अस्पताल में गिरफ्तार कराया गया।

Image

मेरठ में पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी रही है। पुलिस ने यहां चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि बदमाश के पैर में गोली लगी थी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश में एक नाबालिग भी है।

मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक (देहात) राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सात अगस्त को पंचगांव पट्टी सांवल मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट और उसके साथी से 82 हजार रुपये एवं दो मोबाइल फोन लूट लिए थे। मामले में पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि शनिवार रात भावनपुर पुलिस टीम किनानगर राजमार्ग पर जांच कर रही थी, उसी दौरान बाइक सवार चार संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया, इस पर वह उन्होंने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर गोलीबारी कर दी।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में प्रिंस (19) नामक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके तीन साथी अभिषेक उर्फ अभी (19), आकाश (22) तथा एक नाबालिग (15) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से 14 हजार रुपये नकद, लूटा गया मोबाइल फोन, एक बैग, अवैध तमंचा व कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं, घायल आरोपी का उपचार कराया जा रहा है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!