Ghaziabad House Collapsed: बारिश के कारण गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर महिला की मौत, दो बेटियां घायल

Ghaziabad House Collapsed: गाजियाबाद में बारिश के कारण लोनी थाना इलाके में एक मकान की छत गिर गई। जिससे एक महिला और उसकी दो बेटियां मलबे में दब गईं। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों बेटियों को हल्की चोटें आई हैं।

Ghaziabad House Collapsed: दिल्ली-एनसीआर में बीते गुरुवार सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश के चलते गाजियाबाद के लोनी थाना इलाके में एक जर्जर मकान की छत गिर गई। इसके नीचे घर में सो रही महिला और उसकी दो बेटियां दब गईं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम और आसपास के लोगों ने सभी को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। महिला की मौत हो गई है और उसकी दो बेटियां घायल हैं।

End of Feed