गाजियाबाद

गाजियाबाद में हिंदू संगठनों का आरोप, शिवलिंग के पास बनाई मजार; जांच शुरू

गाजियाबाद के मोदीनगर में हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि शिवलिंग के पास मजार बना दिया गया है। आरोप है कि भगवान शिवलिंग के पास दूसरे धर्म के लोगों ने मजार बनाकर शिवलिंग को चारदीवारी के भीतर कैद कर दिया है।

Image

शिवलिंग के पास बनाई गई मजार।

Photo : IANS

गाजियाबाद के मोदीनगर में शिवलिंग को मजार की दीवारों में कैद करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में हिंदू संगठनों के लोगों ने मोदीनगर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा है। आरोप है कि भगवान शिवलिंग के पास दूसरे धर्म के लोगों ने मजार बनाकर शिवलिंग को चारदीवारी के भीतर कैद कर दिया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदू संगठनों के लोग मौके पर पहुंचे और शिवलिंग की पूजा-अर्चना की।

कितना पुराना है शिव मंदिर?

हिंदू युवा वाहिनी के नेता निशांत त्यागी ने कहा, "मोदीनगर में एक प्राचीन शिव मंदिर है, जो 500 साल पुराना बताया जा रहा है। इस मंदिर के चारों और अतिक्रमण कर ल‍िया गया है। इसकी वजह से श्रद्धालुओं को पूजा करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।"

इलाके में मुस्लिम आबादी अधिक

उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में मुस्लिम आबादी बड़ी संख्या में रहती है। वहां कब्रिस्तान बना दिया गया है और मंदिर के पास एक अवैध मजार का भी निर्माण किया गया है। इस मामले में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है और उन्होंने जांच का आश्वासन दिया है। हालांकि, हमारी मांग है कि मंदिर को कब्जा मुक्त कराया जाए।

हिंदू युवा वाहिनी की शिकायत पर एसडीएम पूजा गुप्ता ने कहा, "मानकी गांव में एक पुराना कब्रिस्तान है। बताया गया है कि शिवलिंग और एक कब्र आसपास ही मौजूद है। इस मामले में जांच कराई जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। कब्रिस्तान लगभग 20 से 30 साल पुराना बताया जा रहा है। गांव में लोगों से बातचीत के दौरान पता चला कि वहां रहने वाले हिंदू समाज के लोग शिवलिंग की रोजाना पूजा करते हैं और साफ-सफाई भी कराते हैं।"

मामले की जांच शुरू

हिंदू युवा वाहिनी और अन्य संगठनों ने मोदीनगर थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि मानकी गांव में 80 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है, दूसरे समुदाय के लोगों ने जानबूझकर शिवलिंग के पास मजार बनाकर उसे चारदीवारी में कैद कर दिया है। फिलहाल इस मामले प्रशासन द्वारा जांच की जा रही है।

इनपुटः आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article