Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक युवती का शव अधजली अवस्था में बरामद हुआ है। जिसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवती की हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए लाश को जलाने की कोशिश की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है।
रेलवे अंडरपास के पास मिला शव
युवती की लाश लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा नहर रोड पर रेलवे अंडरपास के पास मिला है। इस घटना के बाद से आसपास के इलाके में डर का माहौल है। पुलिस ने कहा है कि महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। लोनी एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही युवकी की मौत का वजह सामने आएगी।
जून में मिली थी गर्दन कटी लाश
गाजियाबाद में मिली गर्दन कटी लाश का पुलिस ने पिछले महीने ही खुलासा किया था। जिसमें पता चला था कि दो लोगों को टोटका करने के लिए एक युवक के सिर की तलाश थी। जिसके लिए उन्होंने नशे में धुत एक युवक को पकड़ लिया और उसे दिल्ली के कमला नगर मार्केट में अपने कमरे में ले गए। जिसके बाद युवक की गर्दन काटकर उसकी हत्या कर दी। युवक का सिर कटा शव टाला मोड़ थाना क्षेत्र में लोनी भोपुरा रोड पर सड़क किनारे 22 जून को मिला था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
