Ghaziabad Mangetar Rape: ऋषिकेश के होटल में मंगेतर का किया रेप, दोस्तों ने भी की छेड़छाड़, चार आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Rape Case: गाजियाबाद के राजनगर इलाके में एक युवक अपनी मंगेतर के परिवार मर्जी के बिना उसे ऋषिकेश ले गया। वहां उसने युवती के साथ मारपीट करके दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। युवक के साथ उसके तीन दोस्तों ने भी पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मंगेतर के साथ ऋषिकेश के होटल में दुष्कर्म
  • आरोपी के दोस्तों ने भी की छेड़छाड़
  • जेल की सलाखों के पीछे चारों आरोपी

Ghaziabad Rape Case: दिल्ली, नोएडा हो या अन्य कोई शहर, महिला के खिलाफ अपराध के मामले देश के कोने-कोने से सुनने को मिल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सटे गाजियाबाद से सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ही मंगेतर के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं युवक के दोस्तों ने भी युवती के साथ छेड़छाड़ की है। किसी तरह घर पहुंचकर युवती ने अपनी मां को मामले की पूरी जानकारी दी। पीड़िता की मां ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Rape Case

ऋषिकेश के होटल में मंगेतर का किया रेप

ऋषिकेश ले जाकर किया मंगेतर के साथ रेप

पुलिस ने बताया कि पीड़िता गाजियाबाद के राजनगर इलाके की रहने वाली है। उसका मंगेतर उसे बिना घरवालों की मर्जी के ऋषिकेश लेकर गया था। वहां होटल में आरोपी युवक ने युवती का फोन लेकर अपने पास रख लिया, ताकि वह किसी को कॉल न कर सके। उसके बाद उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया। युवती की मंगेतर ने सारी हदे पार करते हुए अपने तीन अन्य दोस्तों को भी बुलाया। इन तीनों युवकों ने भी युवती के साथ छेड़छाड़ की है।

End of Feed