गाजियाबाद

Ghaziabad Weather Forecast: मौसम की बदली फिजा, गाजियाबाद में बरसेंगे बादल! जानें कैसा रहेगा दिन भर मौसम

Ghaziabad Weather Forecast: गाजियाबाद में सोमवार को बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने आज बारिश की आशंका जताई है।

Image

गाजियाबाद में बरसेंगे बादल!

Photo : BCCL

Ghaziabad Weather Forecast: गाजियाबाद में पिछले कई दिनों से धूप खिलने से तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही थी। हालांकि, दिन भर बह रही सर्द हवाएं सुबह शाम ठंड का एहसास कर रही थीं। वहीं, मौसम विभाग ने सोमवार से लेकर अगले तीन दिन बादल छाए रहने की आशंका व्यक्त की है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मेट्रो ट्रेंड के अनुसार दिन में बादल छाए रहेंगे, जिससे ठंड का एहसास कम होगा। फिलहाल, मौसम सामान्य है। दिन और रात के तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखा जा रहा है। IMD ने रविवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। आइये जानते हैं आने वाले दो से तीन दिन मौसम कैसा रहेगा।

छाए रहेंगे बादल

दिल्ली-एनसीआर के जिलों में सोमवार से मौसम के करवट लेने की आशंका है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। रविवार की अपेक्षा सोमवार को न्यूनतम और अधिकतम पारा में दो डिग्री सेल्लसियस बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सोमवार सुबह से वातावरण में धुंध नजर आ रही है, लेकिन सुबह 7 बजे से आसमान में सूर्य की हल्की रोशनी भी नजर आ रही है। मौसम में बदलाव से शाम तक दक्षिण से पूर्व की ओर महज 4 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं बहती रहेंगी।

फरवरी में मौसम में उतार चढ़ाव

फरवरी की शुरुआत में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम में तेजी के साथ बदलाव देखने को मिला था। एक से पांच फरवरी के बीच बादल छाए रहने और बारिश होने से ठंड तो कम हुई, लेकिन अब बादलों के छटने से सुबह-शाम हल्का व मध्यम कोहरा छाया नजर आता है। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल कड़ाके की सर्दी का एहसास होता रहेगा। अब सोमवार से लेकर बुधवार तक आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। कभी-कभी दृश्यता को घटाते हुए दूर तक फैले धुएं और धुंध देखने को मिल सकती है। इसी तरह फरवरी में कई दिनों तक मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिलता रहेगा।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article