Ghaziabad Weather Forecast: वेलेंटाइन पर मौसम की बहार, गाजियाबाद में छाई धूप, जानें कैसा रहेगा मौसम

Ghaziabad Weather Forecast: गाजियाबाद में सुबह हल्के से मध्यम कोहरे के बीच सूर्य ने दस्तक दे दी है। फिलहाल, बारिश होने की संभावना कम लग रही है। ऐसे में बसंत पंचमी और वेलेंटाइन डे मना रहे लोगों को मौसम की मार नहीं झेलनी पड़ेगी।

Ghaziabad Weather Forecast: गाजियाबाद में बारिश की संभावना के बीच धूप खिली नजर आ रही है। हालांकि, हल्की सर्द हवाओं के बहने से सुबह शाम ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने बुधवार को बादल छाए रहने की आशंका व्यक्त की थी। हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी। फिलहाल, मौसम सामान्य है। दिन और रात के तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखा जा रहा है। IMD ने बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। ऐसे में बसंत पंचमी मना रहे लोगों को मौसम की मार नहीं झेलनी पड़ेगी। इसके अलावा वेलेंटाइन डे मना रहे लवर्स आराम से एक्सप्लोर कर सकते हैं। आइये जानते हैं आने वाले दो से तीन दिन मौसम कैसा रहेगा।

Ghaziabad Weather Forecast

गाजियाबाद में मौसम साफ

आसमान में खिली धूप

दिल्ली-एनसीआर के जिलों में बुधवार से मौसम के करवट लेने की शंका जताई थी। आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान थी, लेकिन बुधवार की सुबह से महज हल्का कोहरा देखने को मिला। सोमवार से आज तक न्यूनतम और अधिकतम पारा में दो डिग्री सेल्लसियस बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सुबह 7 बजे से आसमान में सूर्य की हल्की रोशनी भी नजर आ रही है। शाम तक दक्षिण से पूर्व की ओर महज 3 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं बहती रहेंगी।

End of Feed