Ghaziabad: खुलेआम शराब पीने वालों पर चला पुलिस का डंडा, 571 लोगों को किया गिरफ्तार

Ghaziabad Police Liquor Action: गाजियाबाद पुलिस ने खुले में शराब पीते हुए 571 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। जिसके तहत यह कार्रवाई की गई। इन लोगों का मेडिकल टेस्ट कराकर इनका चालान किया गया।

Ghaziabad Police Liquor Action: गाजियाबाद में पुलिस ने खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 571 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पकड़े गए हैं। पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद के कई इलाकों से खुलेआम शराब पीने की शिकायतें मिल रही थीं। जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही थी।

police liquor action

खुले में शराब पीने वालों पर कार्रवाई

पिछले 45 दिनों से चल रहा अभियान

गाजियाबाद पुलिस ने यह विशेष अभियान पुलिस कमिश्नरेट के शहर जोन, देहात जोन और ट्रांस हिंडन जोन में तीन घंटे तक चलाया। इस दौरान 571 लोग सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पाए गए। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और इन्हें थाने लाकर मेडिकल जांच कराई गई। जिसके बाद 34 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया। यह विशेष अभियान पिछले 45 दिनों से चलाया जा रहा है। इसमें सभी एसीपी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी शामिल रहे।

End of Feed