गाजियाबाद

Ghaziabad: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, चेन और मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को देता था अंजाम, लूट का सामान बरामद

Ghaziabad: यूपी के गाजियाबाद में साहिबाबाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए एक अभियान में चेन और मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाला शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।

Image

पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि बदमाश चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देता था। साहिबाबाद पुलिस टीम ने 24 फरवरी की देर रात को एक बड़े ऑपरेशन के दौरान अपराधियों के खिलाफ एक अभियान चला रही थी। इसी अभियान के तहत एक स्नैचर को मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास लूटी हुई मोटरसाइकिल समेत कई तमंचा आदि बरामद किया है।

पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, साहिबाबाद पुलिस टीम रेलवे स्टेशन कट के पास सघन वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार रेलवे अंडरपास की तरफ से तेजी से आता हुआ दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका और रेलवे स्टेशन की तरफ मुड़ते हुए तेजी से भागने लगा। कुछ दूर जाने के बाद, बाइक सवार व्यक्ति ओवर ब्रिज के पास बाइक से गिर गया और फिर पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे स्नैचर के बाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

चेन और मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को देता था अंजाम

पुलिस ने इस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह अपने साथी विकास के साथ मिलकर विभिन्न वाहन बदलकर चेन स्नेचिंग और मोबाइल स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देता था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुमित उर्फ भूरी उर्फ भूरा पुत्र राममेहर गोस्वामी, निवासी बंदफाटक थाना लोनी बॉर्डर, गाजियाबाद (आयु 25 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी से बरामद किया तमंचा और कारतूस

पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, लूट की गई एक मोटरसाइकिल और स्नेचिंग की गई चैन बेचकर प्राप्त 10,520 रुपये बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त सुमित के खिलाफ लूट और स्नैचिंग से संबंधित आधा दर्जन से अधिक मामले पहले से पंजीकृत हैं। पुलिस उसकी आपराधिक गतिविधियों के बारे में और जानकारी जुटा रही है। इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने कहा कि पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और इस अभियान के तहत कई और गिरफ्तारियां की जाएंगी।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article