गाजियाबाद में नगर निगम का नाला बना बच्चों के लिए मौत का जाल, 7 साल के मासूम की डूबने से मौत

Ghaziabad: गाजियाबाद में नगर निगम की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद में नाले में गिरने से एक सात साल के मासूम की मौत हो गई है।

Ghaziabad: गाजियाबाद में नगर निगम द्वारा बनाया गया नाला अब बच्चों के लिए खतरा बनता जा रहा है। नगर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास एक 7 साल का मासूम नाले में गिरकर लापता हो गया। घंटों की तलाश के बाद उसका शव बरामद किया गया। पहले भी इस नाले में कई बच्चे अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन प्रशासन की लापरवाही जारी है। जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के नगर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड 93 में रेलवे लाइन के पास बने इस नाले ने एक और मासूम की जान ले ली। 7 वर्षीय बच्चा खेलते-खेलते नाले में गिर गया और देखते ही देखते पानी में समा गया। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश शुरू की गई। इलाके के लोगों के साथ प्रशासन ने कई घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को नाले से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। यह नाला बच्चों के लिए खतरा बन चुका है। पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। आखिर कब तक मासूमों की जान जाती रहेगी? इससे पहले भी इस इलाके में नाले में गिरकर कई बच्चों की मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम को बार-बार चेतावनी दी गई, लेकिन नाले को ढकने या उसके आसपास सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस दर्दनाक हादसे से सबक लेगा या फिर ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। पीड़ित परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है और इलाके के लोग नगर निगम के खिलाफ आक्रोशित हैं।

End of Feed