Gangrape In Ghaziabad: गाजियाबाद में डरावनी वारदात, चलती कार में गर्भवती महिला से गैंगरेप; मामला दर्ज

गाजियाबाद की रहने वाली एक प्रेग्नेंट महिला के साथ उसकी कंपनी के एक व्यक्ति और दो अज्ञात व्यक्तियों ने चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आगार पर जीरो एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गर्भवती महिला के साथ चलती कार में दुष्कर्म
  • नशीला पदार्श पिलाकर दिया वारदात को अंजाम
  • आरोपियों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज

गाजियाबाद से शर्मसार कर देने वाला घटना सामने आई है। खोड़ा कॉलोनी की एक गर्भवती महिला के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। महिला ने पुलिस को सामूहिक दुष्कर्म के सूचना दी और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने शून्य अपराध संख्या पर मामला दर्ज कर लिया है और विवेचना के लिए नोएडा भेजा है। नोएडा थाना सेक्टर 63 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और आगे की कार्रवाई शुरू की गई। बता दें कि दरबदर भटकने के बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दर्ज की। महिला का आरोप है कि पहले वह नोएडा सेक्टर 63 गई थी। लेकिन वहां मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। भटकते-भटकते पीड़िता दिल्ली की सनलाइट कॉलोनी थाने पहुंची। यहां पीड़िता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और जीरो एफआईआर दर्ज की गई।

Ghaziabad News

प्रेग्नेंट महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम

महिला 4 महीने की प्रेग्नेंट है। वह सेक्टर 63 में स्थित एक कंपनी में काम करती है। महिला ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी कंपनी में समीर नाम का एक व्यक्ति ठेकेदारी का काम करता है। उसने महिला को किसी कार्यरत व्यक्ति की तबीयत खराब होने पर देखने चलने के लिए कहा। बाइक पर बैठाकर आरोपी महिला को कुछ दूर लेकर गया और वहां से आगे कार में जाने को कहा। महिला ने बताया कि उसमें दो लोग पहले से ही सवार थे। एक ही कंपनी में कार्यरत होने के कारण महिला ने समीर पर भरोसा कर लिया और कार में चली गई।

End of Feed