गाजियाबाद

Ghaziabad Markets: सस्ता और अच्छा सामान चाहिए, तो गाजियाबाद की इन गलियों को करें एक्सप्लोर

अगर आप दिल्ली एनसीआर में रहते हैं तो आप गाजियाबाद के इन बाजारों में पॉकेट फ्रेंडली बजट में शॉपिंग कर सकते हैं। यहां कई ऐसे बाजार हैं, जहां आप कपड़ों से लेकर ज्वेलरी और घरेलू सामान खरीद सकते हैं। साथ ही यहां खाने-पीने के लिए भी कई स्टॉल्स लगाए जाते हैं।

Image

गाजियाबाद के बाजार

Ghaziabad Markets: उत्तर प्रदेश के फेमस जिलों में एक गाजियाबाद लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। यहां कई शानदार शॉपिंग मार्केट्स लगते हैं। वहीं यह जगह दिल्ली एनसीआर के भी काफी नजदीक है। लेकिन फिर भी लोग खरीदारी के लिए ज्यादा ृतर दिल्ली ही जाते हैं। आपको बता दें कि गाजियाबाद में कई ऐसे बाजार हैं, जो सस्ते में खरीदारी के लिए बेस्ट हैं। लेकिन इन बाजारों की जानकारी बहुत कम लोगों को ही है। तो आज हम आपको बताएंगे गाजियाबाद के मार्केट्स के बारे में, जहां आप बहुत ही कम दाम में अच्छी शॉपिंग कर सकते हैं।

घंटाघर बाजार

घंटाघर बाजार गाजियाबाद के पुराने स्ट्रीट बाजारों में से एक है। यहां आपक काफी कम बजट में खरीदारी कर सकते हैं। यह बाजार शहीद मेट्रो स्टेशन के पास लगती है। अगर आप नोएडा में रहते हैं तो इस स्ट्रीट मार्केट को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं। यहां आप चूड़ियां, किचन आइटम्स से लेकर फैशन वियर से जुड़े सभी सामानों की शॉपिंग कर सकते हैं। यह बाजार रोज सुबह 10 बजे खुल जाती है। यहां आप रात 10 बजे तक खरीदारी कर सकते हैं।

तुराब नगर बाजार

तुराब नगर बाजार को गाजियाबाद का सबसे पॉपुलर बाजार कहा जाता है। त्योहारों के मौके पर इस बाजार में पैर रखने की भी जगह नहीं होती है। लोगों से यह बाजार भरा हुआ रहता है। यहां से आप खूबसूरत कपड़े और सस्ती ज्वेलरी खरीद सकते हैं। कपड़ों के अलावा यह मार्केट सस्ते फुटवियर के लिए भी जानी जाती है। यहां खाने-पीने के लिए भी कई बेहतरीन फूड स्टॉल्स लगते हैं।

गांधीनगर बाजार

गाजियाबाद का गांधीनगर बाजार काफी मशहूर है। यह जगह होलसेल शॉपिंग के लिए बेहतर विकल्प है। महिलाओं के लिए यह पसंदीदा जगह है, यहां से आप पॉकेट फ्रेंडली बजट में फैशन से जुड़ी चीजों की खरीदारी कर सकती हैं। कपड़ों के अलावा आप यहां से जूते और चप्पलों की शॉपिंग भी कर सकते हैं।

सदर बाजार

आपको बता दें कि वैशाली और गोविंदपुरम के पास सदर बाजार लगता है, जो गाजियाबाद का लोकल बाजार है। यहां के रहने वाले लोग शॉपिंग के लिए इस स्ट्रीट मार्केट में आते हैं। यहां स्टेशनरी की कई दुकानें लगती हैं। ये जगह स्कूल और कॉलेज पढ़ने वाले बच्चों के लिए भी बेस्ट है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article