Ghaziabad: आखिर नगर निगम को सौंप दिया गया है इंदिरापुरम

Ghaziabad News: जीडीए और गाजियाबाद नगर निगम के बीच इंदिरापुरम योजना के हैंडओवर को लेकर एमओयू साइन हो चुका है। योजना को और विकसित करने के लिए जीडीए द्वारा 1185 करोड़ रुपये निगम को दिए जाएंगे, जिसकी 70 करोड़ रुपये की पहली किस्त दे दी गई है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की 166वीं बोर्ड बैठक में इंदिरापुरम योजना को नगर निगम को सौंपा गया। अब इसके विकास कार्य को गति मिलने वाली है। इंदिरापुरम योजना में विकास और अन्य कार्य गाजियाबाद नगर निगम द्वारा किए जाएंगे। 6 सितंबर को इंदिरापुरम हैंडओवर को लेकर गाजियाबाद प्राधिकरण और नगर निगम के बीच एमओयू साइन किया गया। इसके साथ ही जीडीए द्वारा निगम को हैंडओवर के एवज में 185 करोड़ रुपये की का भुगतान करना है। ये राशि 4 किस्तों में दी जाएगी, जिसकी पहली किस्त का भुगतान जीडीए द्वारा 3 अक्टूबर को किया गया। इससे यहां के निवासियों को भी लाभ होगा।

Ghaziabad News

नगर निगम को सौंपी गई इंदिरापुरम योजना

सरकारी योजनाओं होगा लाभ

इंदिरापुरम योजना के हैंडओवर से पहले निगम द्वारा इस क्षेत्र में सरकारी फंड का एक पैसा खर्च नहीं किया जाता था। न ही यहां के लोगों को किसी भी सरकारी योजना का लाभ मिलता था। लेकिन हैंडओवर प्रक्रिया के बाद अब इंदिरापुरम योजना के निवासियों को सरकारी योजनाओं का भी पूरा लाभ मिलेगा। साथ ही इंदिरापुरम के विकास को भी गति मिलेगी।

End of Feed