Hindon Airport Flight Update: हिंडन एयरपोर्ट से हवाई सेवा बहाल; आज से चार शहरों के लिए उड़ान, मुंबई की फ्लाइट कल से

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने के बाद हिंडन एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं पुनः शुरू की जा रही हैं। आज से चार शहरों के लिए उड़ानें बहाल की जाएंगी, जबकि मुंबई की फ्लाइट कल से संचालित होगी। 15 मई से अन्य शहरों के लिए भी हवाई सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

Hindon Airport Flight Update: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मौजूदा हिंडन एयरपोर्ट फिर ऑपरेशन शुरू किया जा रहा है। ये निर्णय भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव में कमी आने के बाद लिया गया है। युद्ध की स्थिति के चलते देशभर में सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से बंद किए गए एयरपोर्ट की सेवाओं को बहाल किया जा रहा है। 6 और 7 मई की रात में भारत ने पाकिस्तान और POK में कई आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इसके बाद, सुरक्षा कारणों से कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। इन्हीं सावधानियों के तहत, हिंडन एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी निजी एयरलाइंस की उड़ानों को अगले आदेश तक के लिए निलंबित कर दिया गया है।

Flights from Hindon Airport from today

हिंडन एयरपोर्ट पर फ्लाइट सेवा आज से

हालांकि, आज यानी मंगलवार से हिंडन एयरपोर्ट पर एयर ऑपरेशन को शुरू करने का फैसला लिया गया है। इसके तहत हिंडन एयरपोर्ट से बेंगलुरू, किशनगढ़, लुधियाना, आदमपुर और नांदेड़ के लिए उड़ानें शुरू होंगी। वहीं, मुंबई के लिए फ्लाइट सेवा 14 मई को बहाल होगी। अन्य प्रमुख शहरों जैसे गोवा, कोलकाता, वाराणसी, पटना, भुवनेश्वर, चेन्नई और जयपुर के लिए फ्लाइट 15 मई से शुरू की जाएंगी। फिलहाल, हिंडन एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस, फ्लाई बिग और स्टार एयर की उड़ानें संचालित हो रही हैं।

End of Feed