गाजियाबाद

Ghaziabad: बिल्डर से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 2 करोड़ की डिमांड, कॉलर ने कहा- इसे स्कैम मत समझना

गाज़ियाबाद में एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी से लॉरेंस बिसनोई के नाम पर रंगदारी मांगी गई। फिरौती मांगने वाले व्यक्ति ने व्हाट्सऐप पर कॉल करके 2 करोड़ की डिमांड की। कारोबाी ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Image

बिल्डर से मांगी 2 करोड़ की फिरौती

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक बिल्डर से गैंगस्टर लॉरेंस बिसनोई के ना पर दो करोड़ की फिरौती मांगी गई। बिल्डर सुधीर मलिक को व्हाट्सऐप पर कॉल आई थी।इस दौरान कारोबारी से दो लोगों ने उनसे बातचीत की। दूसरे व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिशनोई बताते हुई रंगदारी मांगी और कहा कि कल तक 2 करोड़ रुपये का इंतजाम कर लो। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन की जा रही है।

व्हाट्सऐप पर कॉल कर मांगी रंगदारी

कंस्ट्रक्शन कारोबारी सुधीर मलिक शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 में रहते हैं। उन्होंने 20 सितंबर को थाना शालीमार गार्डन में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को करीब पौने 7 बजे उन्हें व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉल उठाने पर रंगदारी मांगने वाले व्यक्ति ने पहले उनसे हाल-चाल पूछा। फिर कहां कि आपके लिए लॉरेंस बिश्नोई का मैसेज है लो भाई से बात करो। सुधीर ने पूछा कि कौन बोल रहे हो, जिसपर कॉलर ने कहा कि "2 करोड रुपए तैयार करो, कल दोगे और इसको मजाक और स्कैम ना समझो, चाहे तो फोन को रिकॉर्ड कर लो।"

कॉल पर दिखा पुर्तगाल का कंट्री कोड

कारोबारी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि व्हाट्सऐप पर आया कॉल पर पुर्तगाल का कंट्री कोड दिख रहा था। सुधीर के अनुसार कॉल पर उनकी करीब डेढ़ मिनट लंबी बात हुई थी। उन्होंने कॉलर से कहा कि आपकी इंफॉर्मेशन सही नही है। मैं बहुत छोटा आदमी हूं, मेरे पास इतने पैसे नहीं है। जिस पर कॉलर ने कहा कि मिलकर चलेगा तो फायदे में रहेगा। जिसके बाद कॉल काट दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और साइबर थाना पुलिस और सर्विलांस टीम इसकी छानबीन में जुट गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें