Ghaziabad News: होली पर शहर के लोगों को मिलेगा पूरा पानी, बिजली कटौती पर भी रोक, जानें पूरा शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 5, 2023, 11:43 AM IST

Ghaziabad News: होली के दो दिवसीय त्‍योहार पर गाजियाबाद के लोगों को भरपूर बिजली और पानी देने के लिए इन विभागों की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन का दावा है कि सात और आठ मार्च के दिन शहर में बिजली और पानी की समस्‍या नहीं आने दी जाएगी। व्‍यवस्‍था को बेहतर बनाने के लिए कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सुबह साढ़े छह बजे से दोपहर ढाई बजे तक होगी जलापूर्ति
  • जलकल विभाग के सभी कर्मचारी तीन शिफ्ट में करेंगे कार्य
  • बिजली विभाग ने तैनात किए अपने 100 कर्मचारी

Ghaziabad News: होली के त्‍योहार पर लोगों को भरपूर पानी और बिजली देने के लिए नगर निगम और बिजली विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। गाजियबाद प्रशासन का दावा है कि सात और आठ मार्च के दिन शहर में बिजली और पानी की समस्‍या नहीं आने दी जाएगी। गाजियाबाद नगर आयुक्त ने जलकल विभाग को इन दो दिनों सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई है। साथ ही शहर के सभी हिस्‍सों में भरपूर पानी की आपूर्ति करने का निर्देश दिया है। दे दिए हैं। इन दो दिन शहर में सुबह साढ़े छह बजे से दोपहर ढाई बजे तक जलापूर्ति की जाएगी।

Ghaziabad electrical water schedule

गाजियाबाद में होली पर मिलेगी भरपूर बिजली-पानी

इसके अलावा शहर के जिन इलाकों में पेयजल किल्‍लत है, वहां पर निगम के टैंकरों से पानी भेजा जाएगा। इसके लिए निगम के पांचों जोनों में 50 टैंकर की व्‍यवस्‍था की गई है। इनके द्वारा पानी की सप्‍लाई होगी। टैंकर से पानी मंगाने के लिए निगम ने कंट्रोल रूम नंबर 8178018388 भी जारी किया है। निगम जलकल महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी ने तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि, निगम कर्मचारी इन दो दिनों सुबह 6 से दोपहर 2 बजे, दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे और रात्रि 10 से सुबह 6 बजे के शिफ्ट में काम करेंगे। इसके अलावा सभी जोनों के अवर अभियंता, सुपरवाइजर और नलकूप ऑपरेटर हर समय मुस्तैद रहेंगे।

End of Feed