Ghaziabad: गाजियाबाद में संभल कर पियें पानी, नहीं तो हो जाएंगे बीमार, इन कॉलोनियों गंदे पानी का सप्‍लाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2023, 01:02 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद के दर्जनों इलाकों में इस समय सीवर युक्‍त गंदा पेयजल सप्‍लाई हो रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा हालही में लिए गए पानी के 205 नमूनों में से 74 नमूनें फेल हो गए हैं। जांच में पानी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक और खतरनाक पाया गया है। कई जगहों पर पानी का रंग काला और पीला भी मिला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने शहर के विभिन्‍न इलाकों से लिए थे 205 नमूने
  • जांच में पानी के 74 नमूने हुए फेल, ज्‍यादातर में सीवर का गंदा पानी
  • स्‍वास्‍थ्‍य विभाग इन इलाकों में लगाएगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Ghaziabad: गाजियाबाद नगर निगम शहर में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति को लेकर कई तरह के दावे करता रहा है, लेकिन इन सभी दावों को स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट ने पोल खोल दी है। गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग ने शहर में औचाक अभियान चलाकर विभिन्‍न इलाकों से चार दिन में पानी के 205 नमूने एकत्र किए थे। इन सभी को जांच के लिए लैब भेजा गया था। इस जांच में 74 नमूने फेल पाए गए हैं। यह कुल सैंपल का करीब 36 फीसदी है। इस जांच में कई इलाकों का पानी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक और खतरनाक पाया गया है। कई जगहों पर पानी का रंग काला और पीला भी मिला है।

Dirty drinking water supply

गाजियाबाद के कई इलाकों में गंदा पानी

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की रिपोर्ट में यह भी पाया गया है कि, ज्‍यादातर इलाकों में पेयजल के पानी के साथ सीवर का पानी भी नलों से सप्‍लाई किया जा रहा है। इस तरह का गंदा पानी पीकर लोग अस्‍पताल पहुंच रहे हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर आरके गुप्ता ने बताया कि, जांच में जिस तरह का पानी पाया गया है, उसे पीने से लोग जल जनित रोगों के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि, जिन इलाकों में पानी के सैंपल फेल पाए गए वहां पर जल्‍द ही निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच की जाएगी। इसकी तैयारियां की जा रही है, अगले सप्‍ताह से संबंधित इलाकों में जल जनित रोग की रोकथाम के लिए जांच एवं दवाइयों का वितरण किया जाएगा।

End of Feed