NCR के सबसे व्यस्त इलाके में बनेगी नई मेट्रो लाइन, पश्चमी और दक्षिणी दिल्ली से जुड़ेगा गाजियाबाद

गाजियाबाद के लोगों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली मेट्रो ने केंद्र, दिल्ली और यूपी सरकार को एक नई मेट्रो लाइन का प्रस्ताव दिया है। अगर यह प्रस्ताव मान लिया जाता है तो इसका सबसे ज्यादा फायदा गाजियाबाद के लोगों को होगा। इससे गाजियाबाद पश्चिमी और दक्षिण दिल्ली से जुड़ जाएगा।

दिल्ली मेट्रो, दिल्ली की लाइफलाइन है। DMRC ने दिल्ली के हर कोने को जोड़ने में सफलता हासिल की है। दिल्ली मेट्रो ने दिल्ली-एनसीआर के दूर-दराज के इलाकों को शहर के प्रमुख स्थानों से जोड़ने के साथ ही भीड़-भाड़ वाले इलाकों तक भी पहुंच आसान बनाई है। अब दिल्ली मेट्रो एक ऐसे इलाके में मेट्रो कनेक्टिविटी पर काम कर रही है, जो NCR का सबसे घना बसा इलाका है। साल 2011 की जनगणना के अनुसार उस इलाके में पॉपुलेशन डेन्सिटी 36 हजार प्रति स्क्वायर किमी में से ज्यादा लोग रहते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में

Ghaziabad New Metro Line

गाजियाबाद में नई सबसे लंबी मेट्रो लाइन की तैयारी

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने राजधानी के उत्तर-पूर्वी दिल्ली को उत्तर प्रदेश में गाजियबाद के हिंडन पार के इलाके से जोड़ने के लिए एक नई मेट्रो लाइन का प्रस्ताव रखा है। यह नई लाइन अभी मौजूदा पिंक लाइन का एक्सटेंशन होगी और इसका उद्देश्य घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना होगा।

End of Feed