24 संगीन घटनाओं में शामिल था बदमाश, पुलिस से मुठभेड़ के बाद हुआ गिरफ्तार

गाजियाबाद की वेव सिटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 24 गंभीर घटनाओं में शामिल रहे एक वांछित बदमाश बिलाल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को रूटीन चेकिंग के दौरान अपनी गिरफ्त में लिया।

गाजियाबाद की वेव सिटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 24 गंभीर घटनाओं में शामिल रहे एक वांछित बदमाश बिलाल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस रूटीन चेकिंग कर रही थी जब बिलाल संदिग्ध रूप से मोटरसाइकिल पर आता दिखा। पुलिस ने जब उसे रोकने का इशारा किया तो वो फरार होने की कोशिश करने लगा। पुलिस के पीछा करने पर उसने पुलिस कर्मियों पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे आरोपी के पैर में गोली लगी। इससे वो घायल हो गया। जिसके बाद से उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली।

Criminal involved in 24 serious arrested in Ghaziabad

गाजियाबाद में 24 संगीन वारदातों में शामिल अपराधी गिरफ्तार

End of Feed