कैसा होगा भविष्य का गाजियाबाद; CREDAI के मेगा कॉन्क्लेव में मंत्री और इंडस्ट्री के दिग्गज करेंगे चर्चा

गाजियाबाद, दिल्ली-एनसीआर का एक प्रमुख शहर है। यहां पर वैशाली, कौशाम्बी, इंदिरापुरम जैसे कई इलाके हैं, जो आधुनिक जीवनशैली का नमूना हैं। तेजी से विकास कर रहा गाजियाबाद का भविष्य कैसा होगा, इसी विषय पर क्रेडाई आगामी 23 अप्रैल को एक मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन कर रहा है, जिसमें कई मंत्रीगण और इंडस्ट्री के दिग्गज मौजूद रहेंगे।

क्रेडाई गाजियाबाद ने बुधवार 23 अप्रैल को क्रेडाई गाजियाबाद कॉन्क्लेव 2025 के आयोजन की घोषणा की है। इस कॉन्क्लेव में भविष्य के गाजियाबाद के विकास और रियल एस्टेट सेक्टर पर चर्चा करने के लिए माननीय मंत्रियों व सांसदों, नीति निर्माताओं, प्रशासनिक एवं विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अलावा इस सेक्टर के विकास में अपनी भूमिका निभाने वाले विकासकर्ता/ डेवलपर्स, सीए (चार्टड एकॉउन्टेन्ट), वित्तीय संस्थान, आर्किटेक्ट और इंजीयर भी हिस्सा लेंगे।

Ghaziabad city

कॉन्क्लेव में गाजियाबाद के भविष्य पर होगी चर्चा

क्रेडाई गाजियाबाद कॉन्क्लेव 2025 का प्रमुख उद्देश्य रियल एस्टेट सेक्टर में व्यापार को आसान बनाना और 2035 में गाजियाबाद कैसा दिखेगा, इसके रेखांकन पर चर्चा करना है। इस कार्यक्रम में इंडस्ट्री से जुड़े लोगों और कई मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। निम्न लोगों के सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है -

End of Feed