Bulandshahr Goat Rape Case: बुलंदशहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक अधेड़ पर अपने ही फार्म में पली बकरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। बकरी के साथ हुई यौन हिंसा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा मच गया। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने डीएम और एसपी से इसकी शिकायत की और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह घटना बुलंदशहर के थाना सलेमपुर क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि एनटीपीसी के रिटायर कर्मचारी ने अपने फॉर्म में बकरी को पाला है। यहां एक दिन अधेड़ ने अपनी पली हुई बकरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसका वीडियो घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में अधेड़ बकरी से दरिदंगी के दौरान अर्धनग्न अवस्था में दिखाई दे रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वीडियो की हो रही जांच
पुलिस ने इस मामले में वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। सीओ शिकारपुर शिव ठाकुर ने इस मामले की जानकारी देते बताया कि बकरी से यौन हिंसा का मामला सामने आया है। फिलहाल आरोपी को तलाश किया जा रहा है, साथ ही वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। आरोपी को दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
