मुजफ्फरनगर में गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत और 2 घायल

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में ईंट भट्ठे में राख निकासी के पास एक दीवार अचानक गिर गई। इस दौरान राख निकाल रहे 4 मजदूर उसके मलबे में दब गए, जिसमें से 2 लोगों की मौत हो गई है और दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को मलबे से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां जिले के चरथावल थाना क्षेत्र में स्थित एक ईंट भट्ठे पर बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मजदूर भट्ठे से ईंट और राख की निकासी कर रहे थे। तभी भट्ठे की एक दीवार अचानक गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई।

Accident News

मुजफ्फरनगर में गिरी ईंट भट्ठे की दीवार

ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से हुआ हादसा

चरथावल थाना के प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि पिंगलपुर गांव में भट्ठे से राख निकालते वक्त दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई और इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि यह मजदूर मथुरा के रहने वाले हैं। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। साथ ही भट्ठा मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। मृतक मजदूर लंबे समय से भट्टे पर काम कर रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

End of Feed