गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के रेवड़ी गांव में निर्माणाधीन मकान में ब्लास्ट होने की घटना सामने आई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही मुरादनगर पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
कैसे हुआ ब्लास्ट?
जांच में पाया गया कि पास की टायर फैक्ट्री में इस्तेमाल होने वाले केमिकल, सल्फर और जिंक ऑक्साइड, विस्फोटक पदार्थ टायप हैं। आशंका है कि अंगीठी जलाते समय यह केमिकल गलती से डाल दिया गया, जिससे विस्फोट हुआ।
- घटना में दो लोग घायल
पुलिस और फायर सर्विस की टीमें इस घटना की गहनता से जांच कर रही हैं।
