यमराज को न्योता देकर मेरठ एक्सप्रेसवे पर 2 व्हीलर चला रहे हैं, अब कोर्ट-कचहरी के लिए भी रहें तैयार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अक्सर लोग 2 व्हीलर पर सवारी करते हुए दिख जाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो, तुरंत बंद कर दें। एक तो यह आपकी जान के लिए खतरनाक है और दूसरा ऐसा करने पर आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। जानिए क्या कुछ हो सकता है -

दिल्ली और मेरठ को करीब लाने वाले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने का लुत्फ आपने लिया होगा। क्या आपने कभी दोपहिया वाहन यानी स्कूटर या मोटरसाइकिल पर सवार होकर इस एक्सप्रेसवे पर सफर किया है? अगर हां, तो बता दें कि आप यमराज को न्योता दे रहे हैं। क्योंकि इस एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहन चलाने की इजाजत नहीं है। एक्सप्रेसवे पर हल्के फोर व्हीलर की स्पीड लिमिट 120 किमी प्रति घंटे और भारी वाहनों की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे है। ऐसे में दोपहिया वाहन से किसी तरह की दुर्घटना होने पर जिंदा बचे रहने की संभावना काफी कम हो जाती है। अब तो दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टू-व्हीलर चलाने पर आपके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो सकता है।

Delhi-meerut Expressway

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे

दरअसल गाजियाबाद में अपर जिलाधिकारी (नगर) की अध्यक्षता में गुरुवार को सड़क सुरक्षा को लेकर मासिक बैठक हुई। इस बैठक में फैसला लिया गया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के साथ ही ईस्टर्न पैरिफरल पर 2 व्हीलर चलाने पर मुकदमा दर्ज होगा। अपर जिलाधिकारी ने इसके निर्देश दे दिए हैं।

End of Feed