मेरठ में ऊर्जा राज्यमंत्री के नाम पर गुंडागर्दी! छात्रों से सड़क पर रगड़वाई नाक; भड़के अखिलेश यादव

मेरठ के तेजगढ़ी इलाके में एक होटल में चार कॉलेज छात्रों के साथ कथित मारपीट और अपमानजनक व्यवहार का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान आरोपियों ने खुद को ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर का करीबी बताया और छात्रों को धमकाया। घटना ने कानून व्यवस्था और पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Meerut News: मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के तेजगढ़ी चौराहे के पास स्थित एक होटल में चार छात्रों के साथ कथित रूप से ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के निकट संबंधियों द्वारा मारपीट और अपमानजनक व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि घटना के दौरान पुलिस मौजूद थी, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने छात्रों को सड़क पर नाक रगड़ने और गालियां देने जैसी हरकत की। इस घटना ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के तेजगढ़ी में ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के कार्यालय के नीचे स्थित एक होटल में चार कॉलेज छात्र खाने के दौरान विवाद का शिकार हो गए। बताया गया है कि यह विवाद गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ।

Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav (File Photo: ANI)

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (फाइल फोटो: एएनआई)

अखिलेश यादव ने साधा भाजपा पर निशाना

अधिकारियों के अनुसार, दूसरे पक्ष के युवक खुद को मंत्री का करीबी बताते हुए छात्रों को धमकाने लगे। मामला बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। घटना के समय पुलिस भी मौके पर मौजूद थी, लेकिन आरोपियों ने उनकी मौजूदगी के बावजूद छात्रों के साथ सड़क पर नाक रगड़ने और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। इस मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, BJP के लोग सत्ता के अहंकार में चूर, बीजेपी किसी को अपमानित करने से नहीं चूकती।

End of Feed