Amroha Accident: राखी की खरीदारी के बाद घर लौट रहा था परिवार, तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तीन की मौत, सामने आया वीडियो

Amroha Accident: यूपी के अमरोहा में रक्षाबंधन की खरीदारी करने के बाद बाइक पर सवार होकर तीन लोगों का परिवार घर लौट रहा था। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई। रक्षा बंधन की खुशियां मनाने की तैयारी कर रहे इस परिवार में एक ही पल में सन्नाटा छा गया है।

Amroha Accident: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार की टक्कर से बाइक सवार और उसके परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। बेकाबू हुई कार बाइक सवार को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे स्थित एक होटल में जा घुसी, जिससे दो अन्य लोग घायल हो गए। इस हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे में जान गवाने वाले मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना पास में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार तेज रफ्तार बाइक सवार को टक्कर मारते हुए होटल में जा घुसी। कार की टक्कर से बाइक सवार कई फीट ऊपर उछला और फिर नीचे जा गिरा। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

End of Feed