Ghaziabad: गाजियाबाद से मेरठ रूट पर सफर करने वाले रेल यात्रियों को आने वाले 2 मार्च तक परेशानीका सामना करना पड़ेगा। यूपी के देवबंद स्टेशन के पास मेंटिनेंस कार्य की वजह से रेलवे ने ब्लॉकेज लिया है। इसकी वजह ये मंगलवार को गाजियाबाद होते हुए सहारपुर और मेरठ की तरफ जाने वाली अप डाउन की 13 ट्रेने रद्द रही। इनमें से कुछ ट्रेनों को वाया लोनी-टपरी के रूट से सहारपुर की तरफ भेजा गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस ब्लॉकेज की वजह से ये ट्रेनें 2 मार्च तक कैंसिल रहेंगी। ट्रेनों के कैंसिल होने और बदले हुए रूट से चलने के कारण हजारों दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गाजियाबाद से होकर जाने वाली दर्जन भर ट्रेन कैंसिल
रेलवे की ओर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार गाजियाबाद सहारनपुर रेल रूट पर स्थित देवबंद स्टेशन पर रेलवे ट्रेक को दुरूस्त कराने का कार्य शुरू किया गया है। इसकी वजह से दो मार्च तक अलग-अलग दिन कई ट्रेनों को या तो कैंसिल कर दिया गया है, या फिर उन्हें बदले हुए रूट से गंतवय की तरफ भेजा जाएगा। इस रूट पर ट्रेनों के इस तरह कैंसिल होने से सबसे ज्यादा प्रभाव गाजियाबाद और दिल्ली से मेरठ, सहरानपुर और मुजफ्फनगर आने-जाने वाले दैनिक यात्रियों पर पड़ा है। इन यात्रियों को आगामी दो मार्च तक बस या अन्य परिवहन संसाधनों का उपयोग करना पड़ेगा। रेल यात्रियों के अनुसार, दिल्ली से सहारनपुर की तरफ आने-जाने वाले यात्रियों को दूसरे रुट पर भी ट्रेन मिल जाएगी, लेकिन गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर, मेरठ, मोदीनगर, मुरादनगर जाने वाले लोगों को अब सड़क मार्ग का ही उपयोग करना पड़ेगा।
