गाजियाबाद

Mahakumbh Special Bus: गाजियाबाद से 600 बसें नोएडा डिपो होते हुए जाएंगी प्रयागराज, महाकुम्भ के लिए विशेष व्यवस्था

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतम बुद्ध नगर ने प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। इस सेवा के तहत गाजियाबाद से 600 डीजल बसें नोएडा होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे से प्रयागराज के लिए रवाना होंगी। यह बस सेवा महाकुंभ की शुरुआत से पहले ही शुरू कर दी जाएगी।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Mahakumbh Special Bus: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतम बुद्ध नगर, प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इस सेवा के तहत गाजियाबाद से 600 डीजल बसें नोएडा होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे से प्रयागराज के लिए रवाना होंगी। यह बस सेवा महाकुंभ की शुरुआत से पहले ही शुरू कर दी जाएगी। यह बसें प्रयागराज तक जाएंगी और वहां से वापसी में नोएडा होते हुए गाजियाबाद तक करेगी।

24 घंटे बस सुविधा

क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि इन बसों के माध्यम से नोएडा और आसपास के क्षेत्रों के लोग आसानी से महाकुंभ मेले में जा सकेंगे। बसों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। सभी बसें 24 घंटे चलेंगी, जिसके लिए नोएडा डिपो में कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी।

मुख्य बातेंः

  • गाजियाबाद से 600 डीजल बसें प्रयागराज कुंभ के लिए रवाना।
  • ये सभी बसें गाजियाबाद से नोएडा डिपो से होकर गुजरेगी।
  • प्रयागराज के लिए बस सेवा महाकुंभ की शुरुआत से पहले शुरू।
  • ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से टिकट बुकिंग।
  • प्रयागराज के लिए गाजियाबाद-नोएडा से 24 घंटे चलेगी बस।

यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में बसें गाजियाबाद से महाकुंभ के लिए रवाना की जा रही हैं। इस कदम से न केवल यात्रियों को सुविधा होगी बल्कि परिवहन निगम को भी राजस्व में वृद्धि होगी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article