Meerut: घंटे भर तड़तड़ाती रही गोलियां, दो गिरोहों की रंजिश में हुई 50 राउंड फायरिंग

मेरठ के बहसूमा क्षेत्र में मंगलवार को कालू और गोलू गैंग के बीच पुरानी रंजिश को लेकर करीब 50 राउंड फायरिंग हुई। घटना के बाद बदमाश फरार हैं। पुलिस ने 9 नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है।

Meerut News: मेरठ देहात के बहसूमा थाना क्षेत्र के जंगलों में मंगलवार दोपहर दो गैंगों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। यह घटना मेरठ के तीन थाना क्षेत्रों बहसूमा, मवाना और फलावदा की सीमा पर रजवाहे के पास हुई, जहां लगभग एक घंटे तक करीब 50 राउंड फायरिंग चली।

meerut gang war.

गैंग वार के बाद जली बाइकें

बाइक भी फूंके

इस फायरिंग के दौरान एक गुट के बदमाशों ने बाइक छोड़कर भागने का रास्ता चुना। जिसके बाद दूसरे गुट के सदस्यों ने उनकी दोनों बाइकों में आग लगा दी। पुलिस ने मौके से दो जली हुई बाइक और करीब 10 खाली खोखे बरामद किए हैं। हालांकि, बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांच में ली जा रही है।

End of Feed