गाजियाबाद

Ghaziabad Weather in Hindi: कोहरे और ठंड का प्रकोप जारी, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

Today Ghaziabad weather in Hindi (Aaj Ghaziabad ka Mausam): गाजियाबाद में कोहरे का कहर बढ़ता ही जा रही है। कम दृश्यता के चलते लोगों को यात्रा करने में अधिक परेशानी हो रही है। इसी बीच शहर में आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Image

गाजियाबाद में मौसम का हाल

Ghaziabad Weather Report in Hindi: गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में ठंड और कोहरे का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। हर दिन गाजियाबाद में कोहरा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार की तुलना में बुधवार को मौसम ज्यादा खराब दिखा। सुबह 6:30 बजे के आस-पास घना कोहरा था, जिसके कारण विजिबिलिटी लेवल जीरो के बराबर रहा। उसके साथ ओर की बूंदे बौछार की तरह गिर रही थी। तापमान की बात करें तो बीते दिनों के तापमान और आज के तापमान में कोई खास अंतर नहीं रहा है, लेकिन घने कोहरे की मोटी चादर ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है।

कोहरे के चलते जमीन से लेकर आसमान तक का यातायात प्रभावित होता दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए गए हैं। लोगों को सलाह दी गई थी कि वह यात्रा के दौरान साथ में छाता लेकर जाएं। खराब होते मौसम को देख ये कहना गलत नहीं होगा कि ठंड का प्रकोप इतनी आसानी से खत्म नहीं होने वाला है। धूप से मिली कुछ दिन की राहत के बाद वापस मौसम बदल रहा है।

गाजियाबाद में मौसम का हाल

मंगलवार रात 9 बजे से ही गाजियाबाद कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। कोहरा देख लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। वहीं बुधवार सुबह भी घना कोहरा देखा गया। मंगलवार की तुलना में आज कोहरा अधिक है। विजिबिलिटी लेवल सुबह 6 बजे करीब जिरो के बराबर था। समय बढ़ने के साथ अब दृश्यता 10 मीटर के आस-पास दर्ज की गई है। वहीं आज के तापमान की बात करें तो गाजियाबाद का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, लेकिन सर्द हवाएं लोगों को परेशान कर रही है।

गाजियाबाद में बारिश का अलर्ट

गाजियाबाद में घने कोहरे के साथ बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। घने कोहरे के बीच बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार गाजियाबाद में बुधवार और गुरुवार को बारिश होने की संभावना है। उसके बाद शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा फिर शनिवार को वापस बारिश होने की संभावना है। जनवरी के ठंड के बाद फरवरी की ठंड अपना कहर बरसाने के लिए तैयार है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article